कांग्रेस और बीजेपी में इलू-इलू हो रहा है, दिल्ली के रण में अख‍िलेश को साथ लेकर केजरीवाल का रोड शो, जमकर किया हमला

By अभिनय आकाश | Jan 30, 2025

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और आप के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो के दौरान कहा कि इस बार हो सकता है कि दिल्ली में भाजपा सभी 70 सीटें हार जाए। मैं कह सकता हूं कि दिल्ली में एक बार फिर बनेगी आप की सरकार, आप का सुशासन भाजपा के कुशासन को हराने का काम करेगा। आप के सभी काम ऐतिहासिक हैं। आप द्वारा लिए गए तमाम फैसले दिल्ली की गरीब और आम जनता को लाभ पहुंचाने के काम कर रहे हैं। दिल्ली की जनता जानती है कि यदि आप रहेगी तो उन्हें सभी सुविधाएं मिलती रहेंगी। आप की सरकार एक बार फिर दिल्ली में बनने जा रही है।

इसे भी पढ़ें: हिम्मत है तो...CAG रिपोर्ट को लेकर आप सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस

आप का कहना है कि  दिल्ली पुलिस की एक टीम पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के राजधानी स्थित आवास पर छापेमारी करने पहुंची है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पर आक्रोश व्यक्त किया और दिल्ली पुलिस पर भाजपा द्वारा कथित कदाचार को नजरअंदाज करते हुए एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को गलत तरीके से निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने पोस्ट में कहा कि दिल्ली पुलिस भगवंत मान के दिल्ली स्थित घर पर छापेमारी करने पहुंची है। 

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.