Kejriwal ने एम्स विशेषज्ञों के सामने इंसुलिन का मुद्दा नहीं उठाया : Tihar Administration

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2024

राष्ट्रीय राजधानी स्थित तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि जेल प्रशासन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के वरिष्ठ विशेषज्ञों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की व्यवस्था की, जिसके दौरान न तो ‘‘केजरीवाल ने इंसुलिन का मुद्दा उठाया, न ही चिकित्सकों ने इसका सुझाव दिया।’’

एक जेल अधिकारी ने कहा, ‘‘लगभग 40 मिनट के विस्तृत परामर्श के बाद, केजरीवाल को आश्वासन दिया गया कि कोई गंभीर चिंता नहीं है और उन्हें निर्धारित दवाएं जारी रखने की सलाह दी गई, जिसका मूल्यांकन और समीक्षा नियमित रूप से की जाएगी।’’

केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के अनुरोध पर तिहाड़ जेल प्रशासन द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस की यह व्यवस्था की गई थी। एम्स विशेषज्ञ को सीजीएम (ग्लूकोज मॉनिटरिंग सेंसर) का पूरा रिकॉर्ड और केजरीवाल द्वारा लिये जा रहे आहार और दवाओं का विवरण प्रदान किया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान न तो केजरीवाल ने इंसुलिन का मुद्दा उठाया, न ही चिकित्सकों ने इसका सुझाव दिया।

प्रमुख खबरें

Operation Sindoor के दौरान Iran ने की थी Pakistan की मदद, Ishaq Dar के दावे पर India ने किया तीखा पलटवार

Manoj Bajpayee की फिल्म Last Man In Tower आगामी 11 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी

Delimitation को लेकर Kharge ने PM Modi को चेताया, कहा- बिना चर्चा कोई बड़ा फैसला न लें

Kishtwar में पूर्ण बंद रहा, नाबालिग छात्रा की मौत पर बाजार और सार्वजनिक वाहन थमे