गांधी जयंती पर राजघाट नहीं पहुंचे थे केजरीवाल, अब उपराज्यपाल ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

By अंकित सिंह | Oct 03, 2022

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गांधी जयंती के दिन महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर नहीं पहुंचे थे। इसके अलावा वह विजय घाट भी नहीं पहुंचे थे जहां लाल बहादुर शास्त्री का समाधि स्थल है। अब इसी को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल विजय कुमार सक्सेना ने अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखा है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल से इसमें नहीं आने का कारण पूछा है। खबर के मुताबिक अरविंद केजरीवाल ने वहां नहीं पहुंच कर प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है। उपराज्यपाल की ओर से लिखे गए खत के बाद एक बार फिर से दिल्ली में राजनीति तेज हो सकती है। पिछले दिनों की हमने देखा था कि किस तरीके से उपराज्यपाल और केजरीवाल सरकार के बीच जबरदस्त तनातनी थी। 

इसे भी पढ़ें: 'गाय माता के रखरखाव के लिए गाय हर दिन देंगे 40 रुपये', केजरीवाल बोले- गुजरात में बन रही AAP की सरकार

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और शेयर उपराज्यपाल के बीच लगातार तकरार की स्थिति पिछले कई दिनों से बनी हुई है। जबसे स्थित शराब घोटाले को लेकर उपराज्यपाल ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे, आम आदमी पार्टी के नेता उपराज्यपाल पर हमलावर हो गए थे। उपराज्यपाल के ऊपर निजी आरोप भी लगाए गए थे। मामला कोर्ट तक पहुंचा था। कोर्ट की ओर से आप नेताओं से कहा गया था कि आप उपराज्यपाल के खिलाफ लिखे गए अपने ट्वीट को जल्द डिलीट करें। 

प्रमुख खबरें

Fashion Tips: Office Meeting हो या Dinner Date, ये 5 ट्रेंडी बैग्स आपके स्टाइल में लगा देंगे चार चांद

H-1B Visa पर भारी शुल्क से नौकरियां बाहर जाने की आशंका, FIIDS ने चेताया

Mayawati की Hijab विवाद पर नसीहत: Ambedkar का संविधान सबको समान अधिकार देता है

Pakistan के PIMS Hospital में आग लगने से 15 नवजात शिशुओं की मौत, शॉर्ट सर्किट की आशंका