BSP छोड़ बीजेपी में शामिल हुए केजरीवाल के पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद, छतरपुर विधायक ने भी छोड़ी AAP

By अंकित सिंह | Jul 10, 2024

आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद बुधवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उन्होंने इस साल अप्रैल में आप से इस्तीफा दे दिया और बसपा में शामिल हो गए। अप्रैल में, आनंद ने भ्रष्टाचार पर पार्टी की नीति पर असंतोष का हवाला देते हुए मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया, यह शराब नीति मामले का स्पष्ट संदर्भ था जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके पूर्व डिप्टी मनीष सिसौदिया सहित प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें: अगर शिक्षकों की बातें खुद आतिशी सुन लेती तो फिर वह इधर-उधर क्यों भटकते - अरविंदर सिंह लवली

राज कुमार आनंद के आलावा छतरपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक करतार सिंह तंवर, पूर्व विधायक वीणा आनंद, आप पार्षद उम्मेद सिंह फोगाट, रत्नेश गुप्ता और सचिन राय भी भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि जंतर-मंतर से अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि राजनीति बदलते ही देश बदल जाएगा. राजनीति तो नहीं बदली, लेकिन राजनेता बदल गया है। आनंद ने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी में दलितों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है. उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के दलित विधायकों, मंत्रियों या पार्षदों को कोई सम्मान नहीं दिया गया। 

प्रमुख खबरें

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!