चुनावी तैयारियों में जुटें केजरीवाल, 100 नयी बसों को दिखायी हरी झंडी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2019

नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली में 100 नयी बसों को हरी झंडी दिखाई। बसें अत्याधुनिक तकनीकों जैसे... दिव्यांगों के लिए हाईड्रोलिक लिफ्ट, जीपीएस ट्रैकर, पैनिक बटन और सीसीटीवी कैमरों से युक्त हैं। इन उपकरणों के माध्यम से बसों में महिलाओं की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया गया है।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैंने आज और 100 बसों को हरी झंडी दिखाई। पिछले कुछ महीनों में दिल्ली की सड़कों पर काफी नई बसें आ गई हैं। दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाना मेरा सपना है, ताकि यह प्रत्येक निवासी के लिए आरामदेह विकल्प बन सके।’’

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा