क्या राज्यसभा जाएंगे केजरीवाल? संजीव अरोड़ा के विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनने से अटकलें तेज

By अंकित सिंह | Feb 26, 2025

ऐसी चर्चा जोरों पर है कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं। लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारने के बाद अटकलों का बाजार गर्म है। हालांकि, आप सूत्रों ने केजरीवाल के संसद में पदार्पण की अफवाहों को खारिज कर दिया। अरोड़ा को उपचुनाव में उतारने की घोषणा आप के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने एक्स पर एक पोस्ट में की। उपचुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें: AAP की शराब नीति से दिल्ली को हुआ 2,002 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान, CAG रिपोर्ट में खुलासा

पंजाब विधानसभा में मंगलवार को उस समय हंगामा मच गया जब कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आरोप लगाया कि हाल में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य बिजली निगम के अधिकारियों से आम आदमी पार्टी (आप) के लिए धन एकत्र किया गया। पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने इस आरोप का खंडन करते हुए विपक्ष के नेता पर उनके खिलाफ निराधार आरोप लगाने का इल्जाम लगाया। बाजवा और सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान को हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्होंने दोनों को बैठने के लिए कहा। 

प्रमुख खबरें

Neeraj Chopra और भारतीय दल Commonwealth Games की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे

Rahul Gandhi के Lok Sabha भाषण के दौरान गैर-मौजूद रहे Charanjit Singh Channi

Delhi Police कॉजपा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं करेगी दंडात्मक कार्रवाई

Spain Illegal Migration: स्यूटा सीमा पर घुसे 1500 से अधिक लोग, प्रशासन बोला- Ceuta अब और बोझ सहने को तैयार नहीं