दिल्ली में केजरीवाल सरकार और LG फिर आमने-सामने, उपराज्यपाल ने CBI को भेजी कथित लो फ्लोर बस घोटाले की शिकायत

By अंकित सिंह | Sep 11, 2022

दिल्ली में उपराज्यपाल और केजरीवाल सरकार एक बार फिर से आमने-सामने है। इस बार मामला कुछ और है। पिछली बार कथित शराब घोटाले को लेकर केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल आमने-सामने थी। अब 1000 लो फ्लोर डीटीसी बस की खरीद में कथित भ्रष्टाचार की जांच को लेकर उपराज्यपाल ने सीबीआई को शिकायत भेजने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एलजी के इस कदम को लेकर दिल्ली सरकार की ओर से भी जवाब आ गया है। दिल्ली सरकार ने कहा है कि टेंडर रद्द हो गए थे और बस से कभी खरीदी ही नहीं गई है। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज मीडिया के सामने आए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि दिल्ली को थोड़े पढ़े-लिखे राज्यपाल की जरूरत है। मौजूदा राज्यपाल को यह नहीं पता है कि वह किस पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। आप का साफ तौर पर दावा है कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ निराधार शिकायत के बाद अब चौथे मंत्री को निशाना बनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: 'गुजरात मांग रहा बदलाव', अरविंद केजरीवाल बोले- मनीष सिसोदिया जल्द ही निकालेंगे यात्रा

शिकायत सीबीआई को भेजी

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने डीटीसी द्वारा 1,000 लो-फ्लोर बसों की खरीद में कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सीबीआई को शिकायत भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एक शिकायत में दावा किया गया था कि दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने “पूर्व नियोजित तरीके से” परिवहन मंत्री को बसों की निविदा व खरीद के लिए गठित समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया। शिकायत में यह आरोप भी लगाया गया था कि इस निविदा के लिए बोली प्रबंधन सलाहकार के रूप में डीआईएमटीएस की नियुक्ति गलत कामों को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से की गई थी। शिकायत में कहा गया कि 1,000 लो फ्लोर बीएस-4 और बीएस-6 बसों के लिए जुलाई 2019 की खरीद बोली और मार्च 2020 में लो फ्लोर बीएस-6 बसों की खरीद व वार्षिक रखरखाव के अनुबंध के लिए लगाई गई दूसरी बोली में अनियमितताएं हुईं। 

प्रमुख खबरें

RBI रेपो रेट वृद्धि से PNB Housing Finance के NIM में मामूली सुधार के आसार

त्योहारी सीजन में Zostel बुकिंग 50 प्रतिशत बढ़ी, हम्पी और ऋषिकेश बने पहली पसंद

भारत के खिलाफ ODI में Finn Allen को मध्यक्रम में उतारेगा New Zealand, कोच Rob Walter ने बताई रणनीति

Jayaprakash Narayan की जयंती पर Yogi Adityanath और Akhilesh Yadav ने किया नमन