Delhi pollution: प्रदूषण से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार का नया प्लान, दिल्ली में कृत्रिम बारिश कराने की तैयारी

By अंकित सिंह | Nov 08, 2023

दिल्ली सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि वह शहर के बिगड़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए क्लाउड सीडिंग के माध्यम से कृत्रिम बारिश कराने का प्रयास करेगी। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों की एक टीम को क्लाउड सीडिंग के लिए एक प्रस्ताव तैयार करने का काम सौंपा गया है, जिसे मंजूरी के लिए सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदूषण की स्थिति के मद्देनजर क्लाउड सीडिंग यानी कृत्रिम बारिश की संभावना को लेकर आज IIT कानपुर की टीम के साथ एक बैठक हुई। आज की बैठक में यह निर्णय लिया गया कल वे सरकार को एक विस्तृत प्रस्ताव भेजेंगे। अगर कल हमें उनका प्रस्ताव मिलता है, तो हम इसे सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन, अन्य शहरों से ऐप-आधारित टैक्सियों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

शीतकालीन छुट्टियों में फेरबदल

राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण के मद्देनजर सभी स्कूलों की दिसंबर की शीतकालीन छुट्टियों में फेरबदल किया गया है और यह अब नौ नवंबर से 18 नवंबर तक होंगी। बुधवार को दिल्ली शिक्षा निदेशालय के एक परिपत्र में यह जानकारी दी गई। इससे पहले खराब वायु गुणवत्ता के कारण तीन नवंबर से 10 नवंबर तक छुट्टियों की घोषणा की गई थी। परिपत्र में कहा गया है, ‘‘दिल्ली में व्याप्त गंभीर वायु गुणवत्ता के कारण ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप)-4 उपायों के कार्यान्वयन और निकट भविष्य में ऐसी प्रतिकूल मौसम स्थितियों से कोई राहत नहीं मिलने की आशंका के मद्देनजर सत्र 2023-24 के लिए समयपूर्व शीतकालीन अवकाश का आदेश दिया गया है ताकि स्कूल पूरी तरह से बंद रहें और बच्चे और शिक्षक दोनों घर पर रह सकें। परिपत्र के अनुसार, ‘‘इसलिए सभी स्कूलों में नौ नवंबर 2023 (कल) से 18 नवंबर 2023 (शनिवार) तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।’’

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: 5100 से अधिक लापता लोगों की तलाश में जुटी सेना और NDRRMA

Tamil Nadu में सीएम Vijay की टिप्पणी पर भड़की DMK, राज्यभर में किया जोरदार प्रदर्शन

शिक्षा में AI के सुरक्षित उपयोग पर BRICS देशों में बनी सहमति

Tess Flintoff के 4 विकेट से पहला T20 जीता Australia A, India A को 6 विकेट से हराया