पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर खजाना भरने के बजाय जनता को राहत दे केजरीवाल सरकार: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की निंदा करते हुए मंगलवार को कहा कि, केजरीवाल सरकार को अपना खजाना भरने की बजाय लोगों को राहत देने और उनकी जान बचाने पर ध्यान देना चाहिए। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय माकन ने यह भी कहा कि पेट्रोल और डीजल का दाम बढ़ाने से, कोरोना वायरस महामारी की वजह से पहले से ही परेशान आम लोगों पर बोझ बढ़ेगा। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ प्रति 10 लाख आबादी के हिसाब से दिल्ली में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले हैं। आम लोग परेशान हैं। इस बीच, दिल्ली में मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग के लोगों पर एक और बोझ डाल दिया गया है।’’ माकन के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल पर वैट बढ़ाकर 30 फीसदी और डीजल पर 16.5 फीसदी कर दिया गया। कांग्रेस की सरकार में ये क्रमश: 20 फीसदी और 12.5 फीसदी थे। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल ने 2015 में सत्ता संभालने के तत्काल बाद वैट अधिनियम में संशोधन किया और पेट्रोल- डीजल पर वैट की अधिकतम सीमा को 20 फीसदी से बढ़ाकर 30 फीसदी कर दिया गया। माकन ने कहा, ‘‘केजरीवाल जी, आपसे अनुरोध है कि दिल्ली के लोगों की जान बचाएं, लोगों को राहत दें। खजाना भरना जरूरी नहीं है।’’ इससे पहले पार्टी प्रवक्ता और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ गई है। असम और हरियाणा की भाजपा सरकारों ने भी ऐसा किया है। यह गलत है और इससे, कोरोना वायरस महामारी की वजह से पहले से ही परेशान आम लोगों पर बोझ बढ़ेगा। हम इसकी घोर निंदा करते हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: 14,800 भारतीय नागरिकों को लाने के लिए 64 उड़ानें हो सकती हैं संचालित

प्रमुख खबरें

SIR की आड़ में वोटरों के साथ धोखा…ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे ठाकरे ब्रदर्स, 4 अक्टूबर को मुंबई में महामोर्चा

INDIA गठबंधन की दिल्ली में 30 सितंबर को हो सकती है बैठक, Mamata Banerjee ने Rahul Gandhi से की बात

RJD Protests in Ranchi: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सब पर दादागिरी झाड़ते रहे ट्रंप, मगर कोई झुक नहीं रहा था! अब तो खुद US President ने ही अपनी सीमित शक्तियों का खुलासा कर दिया