केजरीवाल को पंजाब में वोट मांगने का कोई हक नहीं : सुखबीर बादल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2022

सुजानपुर (पठानकोट)। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पंजाब में वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि उन्होंने पिछले पांच साल के दौरान लंबे समय तक राज्य का दौरा नहीं किया था। सुखबीर बादल ने अपनी पार्टी के सुजानपुर के उम्मीदवार राज कुमार गुप्ता के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। बादल ने कहा कि केजरीवाल कोविड-19 महामारी के दौरान भी पंजाब नहीं आए।

इसे भी पढ़ें: हिजाब विवाद: जेएनयू की 200 छात्राओं ने कर्नाटक में मुस्लिम छात्राओं के प्रति जताई एकजुटता

हालांकि, लोगों की आवाज उठाने के बजाय, इसके 20 में से 11 विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए।” बादल ने कहा,“केजरीवाल चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले साल में एक बार से अधिक पंजाब नहीं आए। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में पंजाब को कोई दवाइयां भेजने की परवाह नहीं की। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान राज्य का दौरा भी नहीं किया। यदि आप उन्हें मौका देते हैं और आम आदमी पार्टी को सत्ता में चुनते हैं तो आप उन पर कैसे भरोसा कर सकते हैं कि वे आपके साथ खड़े हैं।” शिअद अध्यक्ष ने पंजाबियों से बाहरी लोगों को खारिज करने का आग्रह करते हुए कहा कि सिर्फ शिअद-बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन ही लोगों की क्षेत्रीय आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है।

प्रमुख खबरें

Mirabai Chanu को Arjuna Award देने की मांग, प्रतापराव जाधव ने खेल मंत्री को लिखा पत्र

Harsh Singh ने आस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज को हराकर Commonwealth Games में स्वर्ण पदक जीता

Cube Highways Trust InvIT की बाजार में मजबूत एंट्री, 3% से ज्यादा तेजी पर बंद

Union Cabinet ने बंदरगाह-आधारित उद्योगों के लिए संशोधित नीति को मंजूरी दी