गले में रुद्राक्ष की माला और माथे पर त्रिपुंड लगाए केजरीवाल ने किए सोमनाथ के दर्शन, भगवान से मांगी यह मुराद

By अंकित सिंह | Jul 26, 2022

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों गुजरात पर काफी ध्यान दे रहे हैं। लगातार वह गुजरात का दौरा कर रहे हैं। आज एक बार फिर से वह गुजरात पहुंचे थे। उन्होंने सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल एक नए रूप में दिखाई दिए। केजरीवाल ने लाख पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष की माला पहन रखी थी। सोशल मीडिया पर केजरीवाल का एक वीडियो भी सामने आ चुका है। इस वीडियो में केजरीवाल सोमनाथ मंदिर में जल चढ़ाते नजर आ रहे हैं। उनके साथ स्थानीय नेता भी मौजूद हैं। भगवान के दर्शन पूजन करते समय केजरीवाल काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल की राजनीति में पकड़ मजबूत करने में जुटे केजरीवाल पर जयराम ठाकुर ने साधा निशाना, कही यह बात

इससे पहले केजरीवाल ने तीन जुलाई को अहमदाबाद में नि:शुल्क बिजली के मामले पर राज्य के लोगों से बातचीत की थी। बाद में उन्होंने वादा किया कि यदि ‘आप’ गुजरात में सत्ता में आई, तो प्रति माह 300 यूनिट बिजली नि:शुल्क दी जाएगी। आप ने पंजाब में भी यही वादा किया था, जहां पार्टी ने हाल में सरकार बनाई थी। गुजरात में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। ‘आप’ स्वयं को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दल कांग्रेस के विकल्प के रूप में पेश कर रही है। केजरीवाल ने दावा किया है कि गुजरात में कांग्रेस की तुलना में आप के कार्यकर्ताओं का आधार काफी बढ़ा है। 

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत