मोदी जी का sophisticated version हैं केजरीवाल, बोलते हैं एक से बढ़कर एक झूठ, AAP पर हमलावर हुए राहुल गांधी

By अभिनय आकाश | Jan 30, 2025

लोकसभा में नेता विपक्ष  राहुल गांधी ने ने देवेंद्र यादव के समर्थन में विधानसभा क्षेत्र बादली में विशाल जनसभा को संबोधित किया। आप बीजेपी ने दिल्ली की जनता से विश्वासघात किया है। यहां के लोग साफ पानी और प्रदूषण मुक्त हवा के लिए तरस रहे हैं, लोगों के पास सुविधाओं की भारी कमी है।  इसलिए अब जनता ने ठान लिया है, आप-बीजेपी को सबक सिखाना है और दिल्ली में कांग्रेस की सरकार को लाना है। हम मर जाएंगे, लेकिन बीजेपी से समझौता नहीं करेंगे। क्योंकि हमारा हिंदुस्तान 'नफरत' का हो ही नहीं सकता। हमारा हिंदुस्तान 'संविधान, मोहब्बत, भाईचारे' का है। हम ऐसे ही हिंदुस्तान के लिए लड़ते हैं और इसके लिए मरने को भी तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें: हिम्मत है तो...CAG रिपोर्ट को लेकर आप सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस

राहुल गांधी ने कहा कि आप कभी मत भूलिएगा कि आपके साथ कौन खड़ा होता है, संविधान को कौन बचाता है और आपसे सच कौन बोलता है। कांग्रेस पार्टी ने आपसे वादा किया था कि मनरेगा देंगे, भोजन का अधिकार देंगे, कर्ज माफ करेंगे, कर्नाटक की महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा देंगे, कर्नाटक, तेलंगाना में महिलाओं के खातों में सीधा पैसा देंगे, छत्तीसगढ़ में किसानों को धान का सही दाम देंगे। कांग्रेस पार्टी ने इन सभी वादों को पूरा किया। कांग्रेस पार्टी कभी झूठे वादे नहीं करती। ये इसलिए क्योंकि कांग्रेस पार्टी और जनता का रिश्ता मोहब्बत-भाईचारे का है। 

प्रमुख खबरें

संतान की दीर्घायु और सुख के लिए Santan Saptami Vrat आज रखा जा रहा है, दोपहर 12:57 तक विशेष मुहूर्त, जानें पूजा-विधि

चार दरिंदों ने बारी-बारी से किया 17 साल की लड़की का रेप, फिर चाकू घोंपा, लाश को कुत्तों ने नोंचा! दिल्ली के स्वरूप नगर में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात!

Russia और Iran पर नए प्रतिबंधों के विधेयक पर हस्ताक्षर करेंगे Donald Trump

ग्रेटर नोएडा में होटल से देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़! बिसरख पुलिस ने 4 महिलाओं को कराया मुक्त, मालिक फरार