'केजरीवाल का तिहाड़ जाना तय, अब वह विधायक भी नहीं बनेंगे', BJP सांसद ने AAP प्रमुख पर कसा तंज

By अंकित सिंह | Feb 08, 2025

दिल्ली चुनाव नतीजों में बीजेपी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। इन सबके बीच भाजपा सांसद योगेन्द्र चंदोलिया ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। योगेन्द्र चंदोलिया ने कहा कि पीएम मोदी की अपील सुनने के लिए मैं दिल्ली की जनता को धन्यवाद देता हूं. केजरीवाल सभी मॉडलों में ध्वस्त हो गए हैं।' उन्होंने कहा कि केजरीवाल का तिहाड़ जाना तय हो गया है। वह सीएम बनना चाहते थे लेकिन अब वह विधायक भी नहीं बनेंगे। पार्टी आलाकमान द्वारा चुना गया कोई भी पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली का अगला सीएम होगा। 

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु के राज्यपाल को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बिना संवाद किए बिल पर नहीं बैठ सकते

भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है, कोई मुख्यमंत्री का चेहरा फेस नहीं था, ये है लोगों का भाजपा पर भरोसा। पूर्वांचल और पूरी दिल्ली की जनता का धन्यवाद। अरविंद केजरीवाल और AAP ने जो गंदी राजनीति शुरू की थी, उसका अंत हो गया है। अब दिल्ली का तेजी से विकास होगा। भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया है... दिल्ली ने सुशासन चुनने का फैसला किया है, मुझे लगता है कि परिणाम भी इसी दिशा में जाएंगे। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, आतिशी जैसे सभी बड़े चेहरे चुनाव हारेंगे क्योंकि उन्होंने लोगों को धोखा दिया है। यह सभी कार्यकर्ताओं का सामूहिक प्रयास है जिसके कारण ये परिणाम दिख रहा है। 

प्रमुख खबरें

Pakistan की मदद Turkey को पड़ी भारी, Celebi Aviation को India में लगा 500 मिलियन डॉलर का झटका

G7 Summit में PM Modi का ग्रैंड वेलकम, President Macron ने गर्मजोशी से किया स्वागत

असली TMC कौन? 20 MPs के पाला बदलने पर सुदीप बंदोपाध्याय का दावा- Court करेगा फैसला, NDA को समर्थन!

20 प्रधानमंत्री देने वाले Eton College में पढ़ेंगे Prince George, पिता William की विरासत संभालेंगे