'चुनाव हार रहे केजरीवाल, जेल जाने की तैयारी करनी चाहिए', AAP प्रमुख पर कांग्रेस का तीखा वार

By अंकित सिंह | Feb 04, 2025

आम आदमी पार्टी के संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल के बयान पर कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने पलटवार किया है। अलका लांबा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल जाने की तैयारी करनी चाहिए। वह जेल गए, अब जमानत पर हैं, वापस जेल जाएंगे। वह (अरविंद केजरीवाल) नई दिल्ली से चुनाव हार रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कांग्रेस को लोगों का अच्छा समर्थन मिलेगा। ये दोनों (बीजेपी-आप) आपस में लड़ रहे हैं क्योंकि वे नहीं हैं वोट मिल रहे हैं, कांग्रेस पार्टी शिकायत नहीं कर रही है क्योंकि हम निष्पक्ष रूप से चुनाव लड़ रहे हैं। दिल्ली के मतदाता अभी भी शीला (दीक्षित) जी को याद कर रहे हैं। इससे पहले केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके गुंडों की ‘गलत हरकतों’ और ‘चुनावी गड़बड़ियों’ को पकड़ने के लिए झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के बीच जासूसी कैमरे और ‘बॉडी कैमरे’ वितरित किए हैं। 

इसे भी पढ़ें: AAP ने लगाए थे आरोप, अब दिल्ली पुलिस ने जारी किया डेटा, क्राइम को लेकरजानें क्या कहते हैं आंकड़े

पांच फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन जारी एक वीडियो संदेश में केजरीवाल ने कहा कि ‘आप’ ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है और भाजपा अपनी सबसे बुरी हार की ओर बढ़ रही है और इसीलिए वह ‘‘अनुचित हथकंडे’’ अपना रही है। ‘आप’ प्रमुख ने कहा, “हमने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को जासूसी कैमरे और ‘बॉडी’ कैमरे बांटे हैं ताकि भाजपा के गुंडों की करतूतों को रिकॉर्ड किया जा सके। हमने कई त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) भी बनाए हैं जो असंवैधानिक गतिविधियों को रोकने और अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए 15 मिनट के भीतर ऐसे स्थानों पर पहुंचेंगे।” 

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand