मेरे खिलाफ भ्रामक अभियान चला रहे केजरीवाल, मैं किसी भी पद का दावेदार नहीं, रमेश बिधूड़ी ने कर दिया साफ

By अंकित सिंह | Jan 13, 2025

पूर्व सांसद और दिल्ली की सीएम आतिशी के खिलाफ कालकाजी सीट से बीजेपी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने एक बयान जारी कर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के इस दावे को पूरी तरह से निराधार खारिज कर दिया कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो वह सीएम बनेंगे। बिधूड़ी ने दिल्ली के लोगों से अपील में कहा कि मेरी पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मैं किसी भी पद का दावेदार नहीं हूं। अरविंद केजरीवाल ने मेरे खिलाफ भ्रामक अभियान चलाया है। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं मैं किसी भी पद का दावेदार नहीं हूं।

इसे भी पढ़ें: Delhi Assembly Election 2025: आतिशी दाखिल करेंगी नामांकन, क्राउडफंडिंग अभियान से जुटाए 19 लाख रुपये

2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने बड़ा दावा कर दिया है। आतिशी ने कहा कि आज पूरी दिल्ली 'गाली-गलौज' पार्टी से पूछ रही है कि उनका सीएम चेहरा कौन है। दिल्ली की जनता जानती है कि AAP को वोट देकर अरविंद केजरीवाल सीएम बनेंगे। लेकिन वे पूछ रहे हैं कि बीजेपी का सीएम चेहरा कौन होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक चल रही है और आज शाम वे अपने संसदीय बोर्ड की बैठक करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi