केजरीवाल आबकारी नीति ‘घोटाले’के सरगना, हथकड़ी उनके करीब आ रही : भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आबकारी नीति ‘घोटाले’ का ‘‘सरगना’’ होने का आरोप लगाया और कहा कि भ्रष्टाचार की कलई खुलने के साथ-साथ हथकड़ी उनके करीब आ रही है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि जब कोविड-19 प्रभावित लोगों को मदद की जरूरत थी तब केजरीवाल भ्रष्टाचार में लिप्त थे।

इसे भी पढ़ें: भारत को दुनिया के लिये ‘आदर्श समाज’ बनाने की दिशा में काम कर रहा है आरएसएस : मोहन भागवत

भाजपा नेता ने कहा कि केजरीवाल, (उपमुख्यमंत्री मनीष)सिसोदिया, और सत्येंद्र जैन ‘‘पूरी तरह से भ्रष्ट’’ लोग हैं। भाटिया ने कहा, ‘‘आज, भारत के लोग कह रहे हैं कि यह ‘आप’ नहीं, ‘पाप’ है, भ्रष्टाचार का ‘बाप’ है और जनता के लिए अभिशाप है।’’ सिसोदिया ने दावा किया था कि उनके खिलाफ ‘लुकआउट नोटिस’ जारी किया गया है। इसपर भाटिया ने कहा, ‘‘घोटालेबाजों को केवल लुकआउट नोटिस मिलता है न कि बधाई पत्र।’’

आप के इस दावे पर कि 2024 के लोकसभा चुनाव में केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सीधा मुकाबला होगा, भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हर कोई जानता है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा चुनावों में क्या हुआ। उन्होंने कहा कि जनता आप को जवाब देगी। गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार है कि राज्य के शिक्षामंत्री ही ‘‘शराब मंत्री’’ भी हैं। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार की आबकारी नीति 2021-22 में अनियमितता के सिलसिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास समेत 31 स्थानों पर छापेमारी की थी।

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती