केजरीवाल शराब घोटाले के किंगपिन, ED की चार्जशीट पर बांसुरी स्वराज ने जानें क्या कहा

By अभिनय आकाश | Jul 10, 2024

नई चार्जशीट दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के संबंध में दायर की गई है। इसके अलावा, आरोप पत्र में केजरीवाल को सरगना और मुख्य साजिशकर्ता के रूप में भी उल्लेख किया गया है। पूरे मामले पर बीजेपी की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है।  दिल्ली से बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि 'कल ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया। चार्जशीट के अनुसार यह सामने आया कि सीएम केजरीवाल शराब घोटाले के किंगपिन थे। हाईकोर्ट ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी कानूनी है। कोर्ट ने सीएम के खिलाफ 12 जुलाई के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। 

इसे भी पढ़ें: 38 साजिशकर्ता, केजरीवाल आरोपी नं 37, दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में ईडी की नई चार्जशीट की पूरी डिटेल यहां जानें

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज (10 जुलाई) कथित उत्पाद शुल्क घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दी गई जमानत को चुनौती देने वाली प्रवर्तन निदेशालय की याचिका को 15 जुलाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया। उच्च न्यायालय ने पहले निचली अदालत के 20 जून के आदेश पर रोक लगा दी थी जिसके द्वारा केजरीवाल को मामले में जमानत दी गई थी।  

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर