केरल में ट्वेंटी-20 से नाता जोड़कर केजरीवाल ने पीपुल्स वेलफेयर अलायंस की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2022

कोच्चि| दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केरल में राजनीतिक पैठ बढ़ाने की योजना के तहत रविवार को यहां एक व्यापारिक समूह द्वारा संचालित राजनीतिक दल ‘ट्वेंटी-20’ के साथ अपनी पार्टी के राजनीतिक गठबंधन की घोषणा की। उन्होंने राज्य में मुख्यधारा के राजनीतिक दलों पर यह आरोप लगाया कि वे युवाओं को रोजगार प्रदान करने में रुचि नहीं रखते हैं।

आप प्रमुख ने विभिन्न परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने दिल्ली में 12 लाख लोगों को रोजगार दिया है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘अन्य पार्टियों के लोग इस राज्य के बच्चों को नौकरी नहीं देंगे, वे शिक्षा नहीं देंगे। क्यों?

क्योंकि वे ऐसे लोग चाहते हैं जो दंगा कर सकें, जो गुंडागर्दी फैला सकें। हम सभ्य लोग हैं, हम इनमें से कुछ भी करना नहीं जानते हैं। हम इस तरह की प्रथाओं में शामिल नहीं होना चाहते।’’ दोनों दलों ने हाथ मिलाने की घोषणा की है और इस गठबंधन को पीपुल्स वेलफेयर अलायंस (पीडब्ल्यूए) का नाम दिया है।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath बोले राज्यसभा चुनाव से तय हुआ यूपी का नतीजा, 80-20 की लड़ाई फिर शुरू

Kiara Advani और Sidharth Malhotra फिर बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की

Sujit Kalkal 2028 Olympics के लिए ग्राउंड गेम और डिफेंस पर बढ़ा रहे हैं ध्यान

सऊदी में पाकिस्तानी सेना की एंट्री, भड़के हूतियों ने दहला डाला पूरा देश!