सरकारी विमान में उड़ान भर सकें इस लिए पंजाब के सीएम भगवंत मान को अपने साथ रखते हैं अरविंद केजरीवाल? निर्मला सीतारमण ने किया खुलासा

By रेनू तिवारी | Jun 15, 2023

नयी दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने पंजाब समकक्ष भगवंत मान को देश भर में यात्रा के दौरान अपने साथ रखते हैं ताकि वह मान के सरकारी विमान में उड़ान भर सकें। दिल्ली भाजपा द्वारा अपने पहुंच अभियान के तहत आयोजित 'सर्व समाज सम्मेलन' को संबोधित करते हुए सीतारमण ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है और आने वाले वर्षों में भी रहेगा।

भगवंत मान का विमान इस्तेमाल करने के लिए उन्हें साथ रखते है केजरीवाल

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पंजाब के अपने समकक्ष भगवंत मान को देशभर में यात्रा के दौरान अपने साथ रखते हैं, ताकि वह मान के सरकारी विमान का इस्तेमाल कर सकें। दिल्ली भाजपा के सर्व समाज सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीतारमण ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाले देश के रूप में उभरा है और आने वाले वर्षों में भी ऐसा ही रहेगा।

इसे भी पढ़ें: ईडी ने धन शोधन के मामले में एम3एम के दो प्रवर्तकों को गिरफ्तार किया

आम आदमी पार्टी को सीतारमण ने लिया आड़े हाथ

 केंद्रीय मंत्री ने केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए उन पर गरीबों के कल्याण में लगने वाले पैसे का इस्तेमाल कर खुद के लिए शीश महल बनवाने का भी आरोप लगाया। केजरीवाल के आधिकारिक आवास के नवीनीकरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए भाजपा केजरीवाल को घेरने की कोशिश कर रही है। केजरीवाल सरकार या आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। सीतारमण ने आरोप लगाया, गरीबों के कल्याण में इस्तेमाल होने वाला पैसा केजरीवाल के लिए शीश महल बनाने पर खर्च किया गया है।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: Gold Medal की बारिश! Priya, Sakshi ने India के लिए जीते Boxing Gold, बेटियों का कमाल

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!