केजरीवाल ने शीला दीक्षित पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा दिए, लेकिन एक भी साबित नहीं हुए, चांदनी चौक में प्रियंका गांधी ने गिनाए कांग्रेस के किए काम

By अभिनय आकाश | Feb 01, 2025

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने चांदनी चौक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह बहुत स्पष्ट है कि शीला दीक्षित जी ने दिल्ली में क्या-क्या काम किए हैं... उन्होंने दिल्ली में पेय जल दिलवाया और सीवर की सफाई समेत कई काम कराए थे... वे दिन-रात काम करती थी। अरविंद केजरीवाल ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा दिए मगर एक भी आरोप साबित नहीं हुआ था... जो राजनीति एक दूसरे से लड़ाती है वह सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए काम करती है... प्रधानमंत्री मोदी का 80 फीसदी भाषण दूसरों की आलोचना में खत्म हो जाता है... वे हर चीज़ का दोष जवाहरलाल नेहरू पर डालते हैं।

इसे भी पढ़ें: जाकिया जाफरी का 86 साल की उम्र में निधन, पति एहसान जाफरी की गुजरात दंगो में हुई थी मौत

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है, रुपया गिर रहा है, मासिक किस्त महंगी हो गई है, शेयर बाजार गिर रहा है , कर का बोझ बढ़ रहा है और हर सामान पर जीएसटी लगा है। उन्होंने कहा कि जनता को लगातार कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा, हमारा संविधान सभी के लिए बना, जिसमें सभी के अधिकार समान हैं। संविधान ने आपको वोट की शक्ति दी है, जिससे आप अपनी सरकार चुनते हैं। आपका वोट संविधान को मजबूत भी कर सकता है और कमजोर भी कर सकता है। इसलिए आपको बहुत सोच-समझकर अपना निर्णय लेना होगा। 

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प