'केजरीवाल दलितों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ, केवल झूठे वादे करते हैं', AAP प्रमुख पर राहुल गांधी की सीधा वार

By अंकित सिंह | Jan 29, 2025

दिल्ली चुनाव को लेकर बवाना में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पहले अरविंद केजरीवाल छोटी कार में शहर में घूमते थे, बिजली के खंभों पर चढ़ते थे। उन्होंने कहा था कि मैं स्वच्छ राजनीति लाऊंगा। उसके बाद दिल्ली में सबसे बड़ा घोटाला--करोड़ों रुपये का शराब घोटाला, उनकी पार्टी ने, उनके लोगों ने किया। उन्होंने कॉरपोरेट सरकार चलाई है। पांच साल पहले, अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह यमुना नदी में स्नान करेंगे और यमुना नदी का पानी पीएंगे। पांच साल हो गये, आज तक केजरीवाल जी ने यमुना का पानी नहीं पिया। 

केजरीवाल जी ने दिल्ली से वादा किया था कि वे यमुना नदी को साफ़ करेंगे और उसका पानी पियेंगे। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि आज जाकर यमुना नदी का पानी पीएं। कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल में यही अंतर है। केजरीवाल जी हमेशा झूठे वादे करते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पानी की समस्या है। लोगों को महंगा पानी खरीदकर पीना पड़ता है। लेकिन मीडिया इस बारे में कभी नहीं दिखाता। हिंदुस्तान का मीडिया जनता की आवाज उठाता ही नहीं है। आपको टीवी पर अंबानी जी की शादी दिख जाएगी, लेकिन किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों की समस्याएं नहीं दिखेंगी। टीवी में 24 घंटा बस नरेंद्र मोदी का चेहरा और नफरत की बातें देखने को मिलेंगी। 

इसे भी पढ़ें: 5 फरवरी आएगी, AAP-दा जाएगी, भाजपा सरकार बनाएगी, चुनावी प्रचार में PM Modi की हुंकार

कांग्रेस नेता ने सवाल करते हुए कहा कि मैं केजरीवाल जी से पूछना चाहता हूं। आप आरक्षण को 50% से ज्यादा करना चाहते हैं या नहीं? लेकिन मैं गारंटी देता हूं- केजरीवाल जी ऐसा कभी नहीं कहेंगे, क्योंकि अरविंद केजरीवाल और नरेंद्र मोदी आरक्षण के खिलाफ हैं। जब BJP के लोगों ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की तब केजरीवाल जी कहां थे? क्या केजरीवाल जी आपके लिए लड़े?  क्या केजरीवाल जी आपके साथ खड़े रहे? सच्चाई यही है कि केजरीवाल दलितों, अल्पसंख्यकों और गरीबों के खिलाफ हैं।  

प्रमुख खबरें

Donald Trump से मिले तिब्बती संगठन, Xi Jinping के सामने Panchen Lama की रिहाई उठाने की मांग

Houthis से सीधे भिड़ने से पीछे हट गये America, Israel और Pakistan, मगर China ने हिम्मत दिखाते हुए संभाला मोर्चा

Nainital के Kainchi Dham के पास जरूर देखें Bhowali, नगरी गांव और श्यामखेत टी गार्डन

Semiconductor क्षेत्र में 14 अरब डॉलर निवेश करेगी Tata Electronics, धोलेरा और जागीरोड में काम तेज