सोनाली फोगाट के परिवार से मिले हिसार केजरीवाल, कहा- मौत की होनी चाहिए CBI जांच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2022

हिसार (हरियाणा)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिवंगत नेता सोनाली फोगाट के परिवार के सदस्यों से यहां मुलाकात की। उन्होंने मांग की कि सोनाली फोगाट की मौत की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराये जाने का आदेश दिया जाए। फोगाट की पिछले महीने गोवा में मौत हो गई थी और उनकी मौत को हत्या का मामला माना जा रहा है। केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ फोगाट के फार्महाउस गए और उनकी मौत पर दुख जताया। 

इसे भी पढ़ें: ‘मेक इंडिया नंबर-1’ अभियान के तहत पूरे देश का दौरा करेंगे केजरीवाल, बोले- भारत अब रूकेगा नहीं

फोगाट के परिवार के सदस्य पहले से ही सीबीआई जांच के लिए दबाव बना रहे हैं। फोगाट (43) की गोवा पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही मौत हो गई थी। फोगाट और उनके साथियों ने 22 अगस्त की रात को गोवा के कर्लीज रेस्तरां में पार्टी की थी। फोगाट को गोवा में आने के एक दिन बाद 23 अगस्त को उत्तरी गोवा जिले के एक अस्पताल में मृत लाया गया था। गोवा पुलिस ने फोगाट के दो सहयोगियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

प्रमुख खबरें

Odisha Snakebite घटनाओं में 5 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत, मंत्री ने दिए निर्देश

Cauvery water: CWMA के आदेश पर Karnataka सरकार किसानों के हित में लेगी फैसला

DK Shivakumar ने Congress MLAs संग 7 घंटे की बैठक, तबादलों पर दिए निर्देश

India vs Sri Lanka Test: Prasidh Krishna और Manav Suthar की घातक गेंदबाजी से बैकफुट पर श्रीलंका, जीत के करीब Team India