दिल्ली में केजरीवाल के विधायक कोरोना पॉजिटिव, भाई भी चपेट में आया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में करोलबाग सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक विशेष रवि ने शुक्रवार को कहा कि उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। रवि ने बताया कि उनका भाई भी कोरोना वायरस से संक्रमित है। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया, ‘‘ मैं अभी घर में ही पृथक-वास में हूं। मुझमें संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है लेकिन जांच में कोरोना वायरस का संक्रमण होने की पुष्टि हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, विधायक के परिवार को होम क्वारंटाइन किया गया है। इसके अलावा विधायक व उनके भाई के संपर्क में आने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है। आप विधायक कैसे संक्रमित हुए इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है। 

प्रमुख खबरें

Nagpur-Mumbai Duranto Express पर पत्थरबाजी, शीशा टूटने से यात्री घायल, रेलवे की चेतावनी- ट्रेन पर पत्थर फेंका तो भुगतनी होगी 10 साल की जेल

Asian Games: Manush Shah और Yashaswini Ghorpade प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे

UNGA में भारत का Shehbaz Sharif पर पलटवार, पाकिस्तान को कठपुतली शासन बताते हुए दी चेतावनी

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा