शिक्षा सुधार के लिए Arvind Kejriwal का नया फॉर्मूला- धर्मेंद्र प्रधान की जगह सोनम वांगचुक बनें शिक्षा मंत्री

By अभिनय आकाश | Jul 16, 2026

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और जंतर-मंतर पर युवाओं के नेतृत्व में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों को अपना समर्थन देते हुए, केजरीवाल ने केंद्र सरकार से प्रदर्शनकारियों की मांगों पर ध्यान देने का आग्रह किया। सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, "युवाओं, आंदोलन और सोनम वांगचुक की बात सुनें; वरना, तीन साल बाद आपका (केंद्र सरकार का) वही हाल होगा जो 2014 में हुआ था। शिक्षा के क्षेत्र में जवाबदेही की मांग करते हुए, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि मैं एक प्रस्ताव भी रखता हूं - धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा दे देना चाहिए और प्रधानमंत्री को सोनम वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाना चाहिए। मैं प्रधानमंत्री को सुझाव देता हूं: धर्मेंद्र प्रधान को हटा दें और सोनम वांगचुक को केंद्रीय शिक्षा मंत्री बनाएं।

इसे भी पढ़ें: Ankit Sharma मर्डर केस: ताहिर हुसैन की सजा पर BJP बोली, Arvind Kejriwal असली गुनहगार

केंद्र और दिल्ली सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि सरकारी डॉक्टर और मेडिकल एक्सपर्ट पहले से ही रोज़ाना वांगचुक की सेहत पर नज़र रख रहे हैं। उन्होंने बेंच को भरोसा दिलाया कि ज़रूरत पड़ने पर एक और मेडिकल टीम भी तैनात की जा सकती है। राकेश कुमार साहनी की ओर से दायर PIL में मांग की गई थी कि लंबी भूख हड़ताल के दौरान वांगचुक की सेहत को लेकर चिंता को देखते हुए नियमित मेडिकल निगरानी और समय पर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं। लद्दाख के इंजीनियर, शिक्षा सुधारक और क्लाइमेट एक्टिविस्ट वांगचुक गुरुवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 19वें दिन में प्रवेश कर गए।

प्रमुख खबरें

Pawan Kalyan Birthday: सुपरस्टार से Deputy CM तक का सफर, कैसे Power Star ने बदली आंध्र की सियासत

2 September History: Bula Choudhury ने दूसरी बार English Channel तैरकर रचा था इतिहास

Prabhasakshi NewsRoom: Iran-US के बीच फिर से जंग छिड़ते ही Tehran के समर्थन में खुलकर उतरे Putin, बोले, हर तरह से मदद करेगा Russia

Delhi Bus Safety Rules: दिल्ली में बसों की सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त, पैनिक बटन और ट्रैकिंग डिवाइस जरूरी