केजरीवाल अतिमहत्वाकांक्षी, हर चुनाव के पहले किये जाने वाले पुराने नाटक का ले रहे हैं सहारा: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के एक बयान पर पलटवार करते हुए रविवार को कहा कि दिल्ली व पंजाब में सत्तारूढ़ दल हर राज्य के चुनाव से पहले किये जाने वाले “पुराने नाटक” का सहारा ले रहा है और उसके शीर्ष नेता भ्रष्टाचार का महिमामंडन कर रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि गुजरात में सत्ताधारी दल घबराया हुआ है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने केजरीवाल को अतिमहत्वाकांक्षी करार दिया, जो दो राज्यों में सत्ता जीतने के बाद खुद को भगवान मान रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कुत्ते पालने के नये नियम लेकर आ रही है योगी सरकार, लखनऊ नगर निगम नये नियम लाने वाली है

केजरीवाल के उनकी पार्टी के “कट्टर ईमानदार” होने के दावे पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि वास्तव में वह (आप) “कट्टर बेईमान” और भ्रष्ट है। पात्रा ने जितेंद्र सिंह तोमर और संदीप कुमार का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी सरकार ने इतने कम समय में अपने कई मंत्रियों को विभिन्न आरोपों के कारण इस्तीफा देते नहीं देखा, जैसा कि आप सरकार ने किया है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि शराब के धंधे से “कमीशन” लेने वाले नेता ने खुद की तुलना “कान्हा” (भगवान कृष्ण) से की और उन्हें “बयान बहादुर” कहा।

पात्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का महिमामंडन करने का भी आरोप लगाया। इससे पहले दिन में, केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा हमला करते हुए उन पर भ्रष्टाचार से लड़ने के नाम पर आप को “कुचलने” की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें गुजरात चुनावों में हार का डर (सता रहा) है। अपनी पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों के पहले राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार उनकी पार्टी के मंत्रियों और नेताओं को भ्रष्टाचार के झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि भाजपा गुजरात में ‘‘आप की बढ़ती लोकप्रियता को पचा नहीं पा रही है”।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर