Kejriwal ने पूजा शुरू करने से पहले राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2023

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ‘देश की बेहतरी’ के लिए पूरे दिन चलने वाली पूजा शुरू करने से पहले राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। आम आदमी पार्टी (आप) ने ट्वीट कर बताया कि पूजा पूर्वाह्ल 10 बजे शुरू हुई और अपराह्न पांच बजे तक चलेगी। ‘आप’ ने केजरीवाल के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘स्कूल -अस्पताल बनाने वालों को प्रधानमंत्री जेल भेज रहे हैं, खरबों लूटने वालों को मोदी जी गले लगा रहे हैं। देश की स्थिति को लेकर चिंतित हूं।’’ केजरीवाल ने मंगलवार को कहा था कि वह होली के अवसर पर देश के लिए प्रार्थना करेंगे। उन्होंने दावा किया था कि जो अच्छा काम कर रहे हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है जबकि देश को लूटने वाले बचकर निकल रहे हैं। यहां ‘डिजिटल’ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा था कि वह देश के हालात को लेकर चिंतित हैं।

इसे भी पढ़ें: माणिक साहा ने ली शपथ, दूसरी बार बने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री

गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 26 फरवरी को दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितता के आरोप में गिरफ्तार किया था और सोमवार को अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जैन को पिछले साल प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन के मामले में गिरफ्तार किया था। दोनों ने हाल में मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।

प्रमुख खबरें

Mansa Drug Murder Case: आरोपी पर चला Bulldozer, भीड़ ने फूंकी Chemist Shop

Shreyas Iyer को ICC T20 रैंकिंग में बड़ा फायदा, तीन पायदान चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंचे

मिलिट्री डेटा की सुरक्षा के लिए DRDO ने टेस्ट की QKD टेक्नोलॉजी, इंटरसेप्ट पकड़ना होगा आसान

ICC T20I Rankings में Shreyas Iyer चौथे स्थान पर पहुंचे, टेस्ट में Josh Hazlewood को भी फायदा