केजरीवाल ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, हनुमान मंदिर में दर्शन किये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2024

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने से पहले राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक राउज एवेन्यू रोड स्थित पार्टी कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। राजघाट पर केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता थे, जिनमें दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत, आतिशी और सौरभ भारद्वाज, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और संदीप पाठक समेत अन्य नेता शामिल थे। 

इसे भी पढ़ें: जनता के भरोसे और एसकेएम कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से मिली भारी जीत : मुख्यमंत्री तमांग

माननीय उच्चतम न्यायालय का बहुत-बहुत आभार।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आज तिहाड़ जाकर आत्मसमर्पण करूंगा। दोपहर तीन बजे घर से निकलूंगा। पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि दूंगा। वहां से हनुमान जी का आशीर्वाद लेने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाऊंगा। वहां से पार्टी दफ्तर जाकर सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से मिलूंगा। वहां से फिर तिहाड़ के लिए रवाना होऊंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप सब लोग अपना ख्याल रखना। जेल में मुझे आप सबकी चिंता रहेगी। आप खुश रहेंगे, तो जेल में आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा। जय हिंद।

प्रमुख खबरें

Pakistan Cricket Crisis: भारत के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत बनी गिरावट की वजह, Mohammad Yousuf का दावा

Ukraine युद्ध रोकने के लिए Steve Witkoff और Jared Kushner ने कीव में की बातचीत

AFC U-20 Asian Cup में India U-20 Team की ऐतिहासिक एंट्री, Qualifier में बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त

ISRO की भूमिका नहीं होगी कम, IN-SPACe प्रमुख Pawan Goenka ने दिया स्पष्टीकरण