केजरीवाल ने मोदी के खिलाफ तेजबहादुर को उतारने पर सपा की तारीफ की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बीएसएफ के बर्खास्त कांस्टेबल तेज बहादुर यादव को उतारने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सोमवार को सराहना की। जवानों को दिए जाने वाले भोजन के बारे में शिकायत को लेकर एक वीडियो ऑनलाइन पोस्ट करने के बाद बीएसएफ के कांस्टेबल तेज बहादुर को 2017 में बर्खास्त कर दिया गया था। 

इसे भी पढ़ें: अब सेना के नाम पर सपा मांगेगी वाराणसी में वोट! मोदी के खिलाफ बदला उम्मीदवार

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘अखिलेश जी, आपको बहुत-बहुत बधाई। प्रधानमंत्री को चुनौती देने के लिए तेज बहादुर को सलाम। एक तरफ माँ भारती के लिए जान दाँव पर लगाने और जवानों के हक की लड़ाई में अपनी नौकरी गँवाने वाला शख्स, दूसरी ओर जवानों की आवाज़ उठाने वाले की नौकरी छीनने और जवानों की लाशों पर वोट माँगने वाला शख्स।’’ तेज बहादुर यादव बहुजन समाज पार्टी-समाजवादी पार्टी-राष्ट्रीय लोक दल के उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Israel New Attack On Iran Military | Tehran में महाविनाश! इजराइल के 100 लड़ाकू विमानों का तांडव, 250 बमों से ईरानी सत्ता का केंद्र ध्वस्त

समुद्र में बिछीं 80 लाशें! हिंद महासागर में अमेरिका का खूनी खेल! ईरानी जहाज पर हमला, श्रीलंका ने शव बरामद किए, दुनिया में हड़कंप!

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल