दिल्ली के मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने के लिए केजरीवाल ने सैफ पर हमले का मुद्दा उठाया: मसूद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2025

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने के लिए मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले का मुद्दा उठाने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया।

केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, ‘‘यह आश्चर्य की बात है कि केजरीवाल, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में दिल्ली के मुसलमानों के बारे में कोई चिंता नहीं की, वे मुंबई के मुसलमानों के बारे में चिंतित हैं।’’

उन्होंने कहा कि कम से कम उन्हें दिल्ली के बाहर के मुसलमानों की तो चिंता है। मसूद ने आरोप लगाया, ‘‘लेकिन सवाल यह उठता है कि ‘आप’ मुंबई की कानून-व्यवस्था के बारे में तो बोलेंगे, लेकिन दिल्ली के बारे में नहीं। आज आपने दिल्ली में (सैफ अली) खान का नाम लेकर मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की। लेकिन जब जहांगीरपुरी में हिंसा हुई, तो आपने एक शब्द भी नहीं बोला।

प्रमुख खबरें

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा