उदयपुर और अमरावती की की घटना पर बोले केजरीवाल, देश में जो भी मौजूदा समय में हो रहा है वह ठीक नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2022

अहमदाबाद। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि उंगली उठाने के बजाय सरकार व लोगों को मिलकर उस हालात को सामान्य करने के लिए काम करना चाहिए, जिसकी वजह से उदयपुर और अमरावती की हत्याएं हुईं। राजस्थान के उदयपुर में 28 जून को दर्जी कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई थी जबकि 21 जून को महाराष्ट्र के अमरावती में दवाविक्रेता (केमिस्ट) की हत्या कर दी गई। पुलिस का दावा है कि दोनों हत्याएं भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर दी गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का सोशल मीडिया पर समर्थन करने की वजह से की गई है। दोनों ही मामलों की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) कर रही है। इन दोनों हत्याओं के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा कि देश में जो भी मौजूदा समय में हो रहा है वह ठीक नहीं है और वह इनकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा और कांग्रेस पर बरसे केजरीवाल, MP की जनता से बोले- एक मौका AAP को दो, हम करेंगे सभी मुद्दों का समाधान

केजरीवाल ने कहा, ‘‘इस बार लोग आप को बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं। आज,करीब 7,500 (नव नियुक्त) आप पदाधिकारी शपथ लेंगे। कम समय में इतना विस्तार छोटी बात नहीं है।’’ दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दावा किया, ‘‘जनता 27 साल के भाजपा शासन से उब चुकी है। भाजपा मानती है कि कांग्रेस उसका विकल्प नहीं हो सकती है। यहां तक जनता ने जब पिछले चुनाव में कांग्रेस पर दोबारा भरोसा किया और उसके कई प्रत्याशियों को समर्थन दिया तब कई विधायक पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। इसलिए उसमें अहंकार है।’’ केजरीवाल सोमवार को मुफ्त बिजली के वादे पर ‘टाउनहॉल’का आयोजन करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘आप को पूरा भरोसा है कि गुजरात में वह अगली सरकार बनाएगी।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका