भाजपा के बयान पर केजरीवाल का पलटवार, कहा- इतना गाली गलौज अच्छा नहीं

By अंकित सिंह | Jun 11, 2021

दिल्ली में हर घर राशन योजना को लेकर राजनीति तेज हो गई है। भाजपा और आम आदमी पार्टी आमने-सामने है। आज भाजपा की ओर से केजरीवाल सरकार पर जमकर प्रहार किया गया। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी हर घर अन्न की बात कर रहे हैं। ऑक्सीजन पहुंचा नहीं सके, मोहल्ला क्लीनिक से दवा तो पहुंचा नहीं सके। हर घर अन्न भी एक जुमला है। दिल्ली सरकार राशन माफिया के नियंत्रण में है। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविशंकर प्रसाद के बयान पर पलटवार किया। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि आज लोग केंद्र में ऐसा नेतृत्व देखना चाहते हैं जो, पूरा दिन राज्य सरकारों को गाली देने और उनसे लड़ने की बजाय, सबको साथ लेकर चले। देश तब आगे बढ़ेगा जब 130 करोड़ लोग, सभी राज्य सरकारें और केंद्र मिलकर टीम इंडिया बनकर काम करेंगे। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी कहा कि ऑक्सीजन, राशन, परीक्षा या वैक्सीन का मसला हो, सभी में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है। अरविंद केजरीवाल ने गरीब लोगों का राशन घर पहुंचाने की बात कही थी तो आज केंद्रीय मंत्री आकर गाली-गुफ्तार करने लगे। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि केंद्र इन दिनों कुछ राज्य सरकारों को भला-बुरा कहने के अलावा कुछ नहीं कर रहा है।

प्रमुख खबरें

PM Modi का बड़ा फैसला: Dharmendra Pradhan का इस्तीफा मंजूर, Pralhad Joshi बने Education Minister

छात्रों पर Pellet Gun के इस्तेमाल के लिए Amit Shah सीधे जिम्मेदार, Rahul Gandhi बोले- संसद में उठाएंगे मुद्दा

NEET Protest: Delhi Metro के सभी Entry Gate खुले, दिल्लीवासियों को मिली बड़ी राहत

जेवर में आधुनिक कंपोजिट विद्यालय का विधिविधान से हुआ भूमि पूजन, शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि: विधायक धीरेंद्र सिंह