केजरीवाल की भूमिका की जांच की जा रही : सीबीआई ने अदालत को बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2024

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को दिल्ली की एक अदालत को बताया कि कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में केवल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से संबंधित जांच ही लंबित है।

विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष सिसोदिया के वकीलों ने कहा कि एजेंसी ने पहले ही उच्चतम न्यायालय को सूचित कर दिया था कि सभी आरोपियों के संबंध में जांच तीन जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी।

इस पर सीबीआई के वकीलों ने कहा कि जून के बाद नए तथ्य सामने आए हैं और वे उच्चतम न्यायालय को इसकी जानकारी देंगे। विशेष लोक अभियोजक डी पी सिंह ने अदालत को बताया कि मामले में सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की गई है और केवल केजरीवाल की भूमिका की जांच बाकी है।

अदालत ने सिसोदिया को अपने पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए धनराशि जारी करने की भी अनुमति दे दी। इस बीच, अदालत ने आबकारी मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता के खिलाफ सीबीआई द्वारा दाखिल तीसरे पूरक आरोपपत्र पर संज्ञान लेने के पहलू को जुलाई तक के लिए टाल दिया, क्योंकि इसमें कुछ गलत पृष्ठ पाए गए थे। कविता की ओर से वकील नितेश राणा और पी मोहित राव पेश हुए।

प्रमुख खबरें

ठाणे में PWD में क्लर्क की नौकरी का झांसा देकर 12 लाख रुपये ठगे, दो लोगों पर FIR दर्ज

DUSU Elections: दिल्ली विश्वविद्यालय में मतदान शुरू, सुरक्षा में 2000 से अधिक जवान तैनात

अफ़गानिस्तान सीरीज़ में Vaibhav Sooryavanshi को क्यों नहीं मिला मौका? कोच Gautam Gambhir ने Sanju Samson को लेकर किया बड़ा खुलासा

US-Russia Sanctions 2026 | रूसी तेल पर कड़े प्रतिबंध, यूरेनियम पर राहत: जानें अमेरिकी दोहरे रुख के पीछे की पूरी कहानी