NRC पर केजरीवाल के बयान से मचा घमासान, बीजेपी का हल्ला बोल, कांग्रेस ने साधी चुप्पी

By अभिनय आकाश | Sep 26, 2019

नई दिल्ली। नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन यानी कि एनआरसी का मामला अब असम और पश्चिम बंगाल के बाद देश की राजधानी दिल्ली पहुंच गया है। एनआसी के मुद्दे ने दिल्ली की राजनीति में उबाल ला दिया है। एनआरसी पर सीएम अरविंद केजरीवाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर दिए गए बयान के बाद आक्रोशित बीजेपी की पूर्वांचल मोर्चा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने बीजेपी पूर्वांचल मोर्चा के सदस्यों को हिरासत में भी लिया। बताया जा रहा है कि ये कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। बता दें कि एक सवाल के जवाब में सीएम केजरीवाल ने कहा था कि अगर राष्ट्रीय राजधानी में एनआरसी लागू हुआ तो सबसे पहले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को शहर छोड़ना होगा। इस बयान पर मनोज तिवारी ने खुद भी बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी थी। तिवारी ने कहा था कि क्या केजरीवाल देश के लोगों को दिल्ली का नहीं समझते हैं।

गौरतलब है कि मनोज तिवारी ने बीते दिनों दिल्ली में भी एनआरसी को लागू किए जाने की मांग की थी। जिसके बाद एक संवाददाता सम्मेलन में आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने तिवारी से पूछा कि क्या उनके पास दिल्ली में 1971 से निवास करने का सबूत है। भारद्वाज ने संवाददाताओं से कहा, ''यदि उनके पास सबूत नहीं है तो उन्हें रोजगार की तलाश में उत्तर प्रदेश, ओडिशा और बिहार से आये लोगों के लिए संकट नहीं पैदा करना चाहिए।" इस बीच गौर करने वाली बात है कि दिल्ली में 15 साल शासन करने वाली पार्टी कांग्रेस इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। कांग्रेस न तो इसका सपोर्ट किया और न ही विरोध। 

प्रमुख खबरें

सटीक Cancer Care को सस्ता बनाने के लिए 5 साल की नीति जरूरी: डॉ. सिरोही

Odisha Flood: नदियां उफान पर, Hirakud Dam के 16 गेट खोले गए और सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए लोग

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna