'गाय माता के रखरखाव के लिए गाय हर दिन देंगे 40 रुपये', केजरीवाल बोले- गुजरात में बन रही AAP की सरकार

By अंकित सिंह | Oct 02, 2022

आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। वह हर वर्ग के लोगों को अलग-अलग गारंटी दे रहे हैं। जैसे युवाओं को रोजगार की गारंटी। इसके अलावा महिलाओं को पेंशन की गारंटी। साथ ही साथ मुफ्त बिजली, पानी और शिक्षा की गारंटी। अब केजरीवाल ने गाय माता को लेकर भी गारंटी दे दी है। केजरीवाल ने साफ तौर पर ऐलान किया है कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद गाय माता के रखरखाव के लिए सरकार की ओर से प्रति गाय के हिसाब से 1 दिन का 40 रुपये देंगे। इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि जो गाय दूध देना बंद कर देती हैं और सड़कों पर घूमने लगती हैं उनके लिए पंजारा पोल मनाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात में गायों की अनदेखी हो रही है। हम गायों की देखभाल के लिए हर कदम उठाएंगे।

इसे भी पढ़ें: स्मृति ईरानी का केजरीवाल पर हमला, बोलीं- सपनों के सौदागर गुजरात चुनाव से पहले बोल रहे हैं झूठ

कांग्रेस पर हमला करते हुए केजरीवाल ने कहा कि गोवा में कांग्रेस के 11 विधायक थे 8 भाजपा में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी के 2 विधायक हैं और दोनों आम आदमी पार्टी में ही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो बीजेपी की जेब में बैठी है। जब बीजेपी चाहती है उतने एमएलए खरीद लेती है। बाकी स्टॉक में रखती हैं। अब उन्होंने आम आदमी पार्टी को हराने के लिए एक साझी रणनीति बनाई है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ भगवंत मान भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद ऑपरेशन लोटस से पीड़ित है। बीजेपी ने मध्य प्रदेश, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश में सरकार गिरा दी। फिर भी कांग्रेस चाहती है कि पंजाब में ऑपरेशन लोटस कामयाब हो। दोनों मिले हुए हैं। 

प्रमुख खबरें

Fashion Tips: Office Meeting हो या Dinner Date, ये 5 ट्रेंडी बैग्स आपके स्टाइल में लगा देंगे चार चांद

H-1B Visa पर भारी शुल्क से नौकरियां बाहर जाने की आशंका, FIIDS ने चेताया

Mayawati की Hijab विवाद पर नसीहत: Ambedkar का संविधान सबको समान अधिकार देता है

Pakistan के PIMS Hospital में आग लगने से 15 नवजात शिशुओं की मौत, शॉर्ट सर्किट की आशंका