पंजाब में 300 यूनिट फ्री बिजली पर बोले केजरीवाल- अन्य दलों की तरह झूठे वादे नहीं करती AAP, पूरा किया पहला वादा

By अंकित सिंह | Apr 16, 2022

विधानसभा चुनाव के दौरान पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा किया था, आज इस वादे को पंजाब सरकार ने पूरा कर दिया और 1 जुलाई से पंजाब के लोगों को 300 मिनट मुफ्त बिजली मिलने लगेगी। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया। केजरीवाल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी जो भी वादा करती है उसे हर हाल में पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से पंजाब के लोगों को 300 यूनिट मुफ़्त बिजली मिलने लगेगी। हमने अभी पंजाब में पहला वादा पूरा किया है आने वाले समय में सारे वादे पूरा करेंगे। इतनी महंगाई के ज़माने में लोगों को कुछ राहत होगी और अपनों पर खर्च करने का पैसा बचेगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 75 सालों में चुनाव के पहले जितने वादे किए जाते थे वह वादे किसी राजनीतिक पार्टी ने पूरे नहीं किए। कुछ लोग ऐसे हैं जो कहते हैं कि वह तो चुनावी जमले थे, चुनाव के पहले जो वादे किए जाते हैं वे पूरे थोड़ी न होते हैं। हम ऐसे नहीं हैं। हम सच्चे हैं। उन्होंने कहा कि अब साफ नीयत वाली ईमानदार, देशभक्त सरकार आ गयी है। भ्रष्टाचार खत्म करके पैसे बचायेंगे। पंजाब की तरक्की में पैसे की कमी नहीं होने देंगे। पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान मुफ्त बिजली आम आदमी पार्टी के प्रमुख चुनावी वादों में से एक थी, और इसकी घोषणा सबसे पहले केजरीवाल ने पिछले साल जून में की थी।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!