जेल से बाहर आकर हौसला 100 गुणा बढ़ गया, तिहाड़ के बाहर से बोले केजरीवाल- शरीर का एक-एक कतरा देश के लिए समर्पित

By अभिनय आकाश | Sep 13, 2024

तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। इसके बाद तिहाड़ जेल के बाहर से लोगों को संबोधित करते हुए लाखों करोड़ों लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे में लोगों ने मन्नतें मांगी और दुआएं की। केजरीवाल ने कहा कि मेरे जिंदगी का एक एक कण और शरीर का एक-एक कतरा देश के लिए समर्पित है। मैंने जिंदगी में बहुत संघर्ष किया है। बहुत मुसीबतें झेली हैं। लेकिन हर कदम पर भगवान ने मेरा साथ दिया है। ऊपर वाले ने मेरा साथ दिया क्योंकि मैं सच्चा था। इसलिए भगवान ने मेरा साथ दिया। इन लोगों ने मुझे जेल में डाल दिया। इन लोगों को लगा कि केजरीवाल को जेल में डालने से हौसले टूट जाएंगे। आज मैं कहना चाहता हूं कि जेल से बाहर आकर हौसला 100 गुणा बढ़ गया। 

प्रमुख खबरें

Ballia Double Murder: पत्नी और दिव्यांग बेटी की हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार

Ai+ Nova 2 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 7000mAh Battery और 48MP कैमरा से है लैस

DUSU VP Race में निर्दलीय का दबदबा: जानें ABVP और NSUI को भारी अंतर से हराने वाले Deepanshu Shokeen की कहानी

Nepal में आपदाओं से बचाव के लिए Early Warning System लागू करने को शीर्ष प्राथमिकता देंगे PM Balendra Shah