दिल्ली में AAP से बीजेपी डरी हुई है, केजरीवाल ने कहा- जल्द हो MCD चुनाव वरना हम जाएंगे कोर्ट

By अभिनय आकाश | Jul 05, 2022

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि एमसीडी चुनाव नहीं कराने के लिए केंद्र अपनी शक्तियों का प्रयोग कर रहा है और गुंडागर्दी कर रहा है। दिल्ली विधानसभा में बोलते हुए, केजरीवाल ने कहा कि आप सरकार एमसीडी चुनाव समय पर कराने के लिए इस मामले में अदालत का रुख करेगी। केजरीवाल ने कहा कि  एमसीडी चुनाव समय पर कराने के लिए हमें अदालत का दरवाजा खटखटाना होगा और हम करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में विधायकों-मंत्रियों के अच्छे दिन, वेतन बढ़ोतरी का बिल विधानसभा में पास

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आप से बीजेपी डरी हुई है। वे चुनाव नहीं कराना चाहते। यह अलोकतांत्रिक है। जरूरत पड़ी तो हम मामले को कोर्ट में ले जाएंगे। दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर केजरीवाल ने कहा, "यह देश के लिए काला दिन था।" सत्येंद्र जैन को 30 मई को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह तिहाड़ जेल में बंद है।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी