उत्तराखंड बाढ़ पर बोले केजरीवाल, कहा- हरसंभव मदद मुहैया कराने को तैयार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनकी सरकार उत्तराखंड के लोगों को हरसंभव मदद मुहैया कराने के लिये तैयार है, जहां रविवार को चमोली जिले के जोशीमठ में ग्लेशियर टूटने से भीषण बाढ़ आ गई है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, चमोली ज़िले से आपदा की खबर बेहद चिंताजनक है, ईश्वर से सभी लोगों की सुरक्षा एवं कुशलता की प्रार्थना करता हूं। इस मुश्किल घड़ी में उत्तराखंड की जनता तक हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए दिल्ली सरकार तैयार है।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड त्रासदी: एनटीपीसी प्रोजेक्ट के पास सुरंग में फंसे सभी 16 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में रविवार को ग्लेशियर टूटने से धौली गंगा नदी में भीषण बाढ़ आ गई है, जिससे पारिस्थितिकीय रूप से संवेदनशील हिमालय के ऊपरी हिस्सों में बड़े पैमाने पर तबाही होने की खबर है। अधिकारियों के अनुसार एक बिजली परियोजना में काम कर रहे 150 से अधिक श्रमिक लापता हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal में राजनीतिक पीढ़ी परिवर्तन, 40 साल से कम उम्र के युवा सांसदों की संख्या हुई डबल,

Assam में BJP का चुनावी मंथन, CM Himanta बोले- 15 March तक फाइनल होगी Candidates की लिस्ट

UP के हर गांव तक अब दौड़ेगी बस, Yogi Cabinet ने ग्राम परिवहन योजना को दी मंजूरी

IAF Strike का 10 महीने बाद भी दिखा असर, Pakistan को जमींदोज करना पड़ा Murid Airbase का कमांड सेंटर