लोकसभा चुनाव में महिला मतदाता आप के पक्ष में मतदान करें : केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2024

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार 18 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को एक हजार रुपये देने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू की है ताकि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए सभी महिलाएं योग्य हैं, चाहे एक ही परिवार में कई महिलाएं हों। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘‘वे कहते हैं कि यह योजना महिलाओं को बर्बाद कर देगी। वे कहते हैं कि केजरीवाल शहर की प्रत्येक महिला को एक-एक हजार रुपये देकर पैसों का दुरुपयोग कर रहा है।

मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि जब लोगों के बड़े कर्ज माफ किए गए थे तो क्या उससे वे बर्बाद हो गए?’’ मुख्यमंत्री ने इसी के साथ महिला मतदाताओं से आगामी आम चुनाव में आप के पक्ष में मतदान करने की अपील की। केजरीवाल ने कहा, ‘‘यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप अपने पति, भाइयों, पिता और अपने इलाके के अन्य लोगों को उस व्यक्ति के पक्ष में मतदान करने के लिए मनाएं जो उनकी बेहतरी के लिए काम कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Rahul Dravid को Team India से उम्मीद, बोले- WTC Final की राह कठिन, काबिलियत पर भरोसा!

IMF के पूर्व ED सुब्रमण्यम का विजन: एआई और Emerging Technologies बनाएंगे India को ग्लोबल पावरहाउस

CM Yogi का Gen Z कनेक्शन, नियुक्ति पत्र बांटने के बाद युवाओं के साथ ली सेल्फी

Max Financial और Axis Group को बड़ी राहत, SEBI ने 3911 करोड़ के Shareholder Loss मामले में दी क्लीन चिट