राहुल गांधी को साथ लेकर राजघाट के पास यमुना का पानी पिएं केजरीवाल : मुख्यमंत्री सैनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2025

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल से कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपने साथ लेकर जाएं और दिल्ली के राजघाट के पास यमुना नदी का पानी पीएं, जैसा उन्होंने दिल्ली-हरियाणा सीमा पर दहिसरा गांव के पास किया था।

मुख्यमंत्री सैनी ने बुधवार को दिल्ली-हरियाणा सीमा पर दहिसरा गांव के पास यमुना नदी के ‘पॉइंट नंबर-चार’ का दौरा किया और पूजा-अर्चना कर यमुना के पानी का आचमन किया। सैनी ने कहा था कि उनके राज्य से राष्ट्रीय राजधानी में आने वाला पानी किसी तरह जहरीला नहीं है। .

बृहस्पतिवार को पानीपत में पत्रकारों से बात करते हुए सैनी ने कहा कि हरियाणा दिल्ली को साफ पानी दे रहा है। सैनी ने कहा कि उन्होंने हरियाणा-दिल्ली सीमा पर दिल्ली में प्रवेश करने वाली यमुना का पानी पिया।

सैनी ने कहा, ‘‘मैं केजरीवाल को आमंत्रित करता हूं कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपने साथ लेकर राजघाट के पास यमुना का पानी पिएं और वहां स्नान करें।’’ उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अपने पहले चुनाव में कहा था कि वह यमुना को साफ करेंगे, लेकिन इस संबंध में कुछ नहीं किया और अब वह हरियाणा को दोष देना शुरू कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

हम उस्तरे में धार... फरहान अख्तर ने Mirzapur The Movie से शेयर किया अभिषेक बनर्जी का फर्स्ट लुक

Pakistan में टॉर्चर कानून पर HRCP की बड़ी चेतावनी, Shehbaz सरकार के System पर उठाए गंभीर सवाल

Iran के खिलाफ US-GCC का नया Game Plan, Manama बैठक में परमाणु कार्यक्रम पर चेतावनी

Iran-US शांति से भारत को मिली बड़ी राहत, तेल कीमतें घटीं, German दूत Philipp Ackermann ने जताई उम्मीद