By अभिनय आकाश | Mar 31, 2022
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर आईपी डिपो से रवाना किया। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण को देखते हुए हम सभी वाहनों को इलेक्ट्रिक करने की तरफ ले जा रहे हैं। अब दिल्ली में इलेक्ट्रिक ऑटो चलेगी। हमने करीब 4000 इलेक्ट्रिक ऑटो रवाना किया है, 3,500 लोगों को एलओआई जारी हो चुके हैं ये 3,500 लोग दिल्ली की सड़कों पर इलेक्ट्रिक ऑटो चलाएंगे।
अपने सरकारी आवास के बाहर तोड़फोड़ होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर देश की सबसे बड़ी पार्टी और सत्तादारी पार्टी राजधानी में ऐसी गुंडागर्दी करेगी तो युवाओं में क्या संदेश जाएगा? उन्होंने कहा, केजरीवाल महत्वपूर्ण नहीं है, देश के लिए जान भी हाजिर है, हमें मिलकर देश को आगे बढ़ाना है, हमने झगड़े में 75 साल खराब कर दिए।
वायलेट रंग के ई-ऑटो रिक्शा में महिला चालक होंगी और पुरुषों द्वारा चलाए जा रहे लोगों के मामले में नीला रंग होगा। इससे पहले दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के लिए 300 हाईटेक इलेक्ट्रिक बसों को बीते बरस ही मंजूरी दे दी थी। जिसकी डिलवरी बीते साल नवंबर के महीने से होनी थी। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से डिलिवरी में विलंब हुआ। जिनमें से दो पहले ही आ चुकी हैं, जबकि बाकी आने वाले महीनों में शुरू होने की संभावना है। नई इलेक्ट्रिक बसों के अलावा, दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन बेड़े में दो बैचों में 800 सीएनजी बसें भी शामिल होंगी।