केजरीवाल ने LG से की बात, शांति बहाल करने के लिए हरसंभव कदम उठाने का किया अनुरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल से बात की और उनसे रविवार को दक्षिण दिल्ली में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों के बाद सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए हरसंभव कदम उठाने का अनुरोध किया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार शांति बहाल करने के लिए अपनी ओर से हरसंभव कोशिश कर रही है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘माननीय उपराज्यपाल से बात की और उनसे सामान्य स्थिति एवं शांति बहाल करने के लिए हरसंभव कदम उठाने का आग्रह किया। हम अपनी ओर से हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। हिंसा करने वाले असली बदमाशों की पहचान होनी चाहिए और उन्हें सजा मिलनी चाहिए।’’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा अस्वीकार्य है।

इसे भी पढ़ें: AMU में छात्रों की पुलिस के साथ झड़प, 60 घायल, विश्वविद्यालय 5 जनवरी तक के लिए बंद

उन्होंने कहा, ‘‘किसी को भी हिंसा में शामिल नहीं होना चाहिए। किसी भी तरह की हिंसा स्वीकार्य नहीं है। प्रदर्शन शांतिपूर्ण होने चाहिए।’’ पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर को प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई और उन्होंने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में तीन सार्वजनिक बसों और दमकल की एक गाड़ी में आग लगा दी। इसमें एक पुलिसकर्मी और दो दमकलकर्मी घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

Kerala Election से पहले CPM में बड़ी फूट, दिग्गज G. Sudhakaran ने छोड़ी पार्टी, निर्दलीय ठोकेंगे ताल

T20 World Cup 2026: ICC ने 103.8 करोड़ की प्राइज मनी का किया बंटवारा, भारत के साथ सभी 20 टीमों को मिली इतनी धनराशि

Sidhu Moose Wala को इंसाफ का इंतजार, Supreme Court ने हत्या के दो मुख्य आरोपियों को दी जमानत

LPG संकट पर Priyanka Gandhi का PM Modi को जवाब- उम्मीद है आप सही हों, लेकिन ऐसा लगता नहीं