केजरीवाल ने शुरू की अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना, विदेश में पढ़ने वाले दलित परिवार के बच्चों का पूरा खर्च उठाएगी दिल्ली सरकार

By अभिनय आकाश | Dec 21, 2024

राज्यसभा में दलित आइकन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर विवाद के बीच आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले दलित छात्रों के लिए डॉ. बीआर अंबेडकर के नाम पर एक छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने संविधान निर्माता पर अमित शाह के अपमानजनक यान के जवाब में डॉ. अंबेडकर सम्मान छात्रवृत्ति योजना शुरू की।

इसे भी पढ़ें: Yes Milord: टोल फ्री ही रहेगा DND, एनसीआर राज्य में भी पटाखों पर बैन, जानें इस हफ्ते कोर्ट में क्या हुआ

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि दलित समुदाय का कोई भी व्यक्ति उच्च शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए मैं डॉ. अंबेडकर छात्रवृत्ति की घोषणा कर रहा हूं। अब दलित समुदाय का कोई भी छात्र जो दुनिया भर के शीर्ष विश्वविद्यालयों में पढ़ना चाहता है, दिल्ली सरकार छात्रों के दाखिले के बाद उनका खर्च वहन करेगी। यह छात्रवृत्ति दलित समुदाय के सरकारी कर्मचारियों के लिए भी लागू होगी...हम डॉ. अंबेडकर छात्रवृत्ति की घोषणा करके भाजपा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जवाब दे रहे हैं जिन्होंने डॉ. बीआर अंबेडकर का अपमान किया। 

इसे भी पढ़ें: Delhi excise policy: दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल के सामने आई नई मुसीबत, LG ने ED को दी AAP प्रमुख के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने अमित शाह पर अंबेडकर का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के बयान से वह और दलित आइकन के करोड़ों अनुयायी आहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि स्वतंत्र भारत में कोई संसद में बाबा साहेब अंबेडकर का मजाक उड़ाएगा। अमित शाह के अपमानजनक बयान के जवाब में, मैं यह घोषणा कर रहा हूं। केजरीवाल ने यह भी कहा कि सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को भी छात्रवृत्ति योजना में शामिल किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत