केजरीवाल का PM Modi पर वार: Independence Day भाषण में दिखा 'कम आत्मविश्वास, घबराहट'

By अंकित सिंह | Aug 15, 2026

आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए उन्हें "कम आत्मविश्वास वाला, घबराया हुआ और डगमगाता हुआ प्रधानमंत्री" बताया। केजरीवाल ने लाल किले पर मोदी के भाषण का एक वीडियो क्लिप शेयर किया, जिसमें 2014 के बाद से भारत के बायो-इकोनॉमी सेक्टर में हुई प्रगति पर प्रधानमंत्री की बातों को दिखाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाषण के दौरान मोदी के व्यवहार से आत्मविश्वास की कमी झलक रही थी।

रमेश ने 'X' पर लिखा कि प्रधानमंत्री ने आज लाल किले पर अपने भाषण में महिलाओं के आरक्षण के लिए बेईमानी भरी बात कही। उन्हें पता होना चाहिए कि संसद ने सितंबर 2023 में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को सर्वसम्मति से पास किया था - लेकिन मोदी सरकार के दोहरेपन और पाखंड के कारण ही यह पक्का किया गया कि यह 2024 के चुनावों से लागू न हो पाए। इस अधिनियम को तो 16 अप्रैल, 2026 की देर शाम जल्दबाजी में और चुपचाप नोटिफाई किया गया था।

इसे भी पढ़ें: लाल किले से PM Modi का बड़ा एलान, सुरक्षित आपूर्ति के लिए Critical Minerals मिशन पर काम कर रहा भारत

उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं के लिए आरक्षण का कॉन्सेप्ट 1993 में 73वें और 74वें संविधान संशोधन के तहत लाया गया था। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने भी इस बात पर ज़ोर दिया कि विपक्ष ने 2023 में महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया था, जिसके कारण यह संसद के दोनों सदनों में पास हो सका।

प्रमुख खबरें

Russian Army में भर्ती न हों भारतीय नागरिक, Ministry of External Affairs ने जारी की एडवाइजरी

Allahabad High Court का निर्देश, पुलिस थानों में 24 घंटे चालू रहने चाहिए CCTV कैमरे

Delhi में सबसे गोल-मटोल कुत्ते के खिताब के लिए Gola और Gugu के बीच फाइनल मुकाबला

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार: AAP ने मंत्री Parvesh Verma के खिलाफ ACB में दर्ज कराई शिकायत