केजरीवाल का बीजेपी पर निशाना, क्या प्रधानमंत्री मोदी गुजरात में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के ‘चुपचाप’ प्रचार करने के खिलाफ आगाह किये जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि क्या मोदी राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। गुजरात के वल्लभ विद्यानगर में सोमवार को एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस के ‘षड्यंत्र’ से मुकाबले के लिए भाजपा की चुनावी रणनीति में थोड़े बदलाव की जरूरत है। गुजरात में अगले कुछ महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘क्या प्रधानमंत्री गुजरात में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं।’’ मोदी ने अपने भाषण में यह भी कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने इस बार गुजरात में अपनी रणनीति में बदलाव किया है। 

प्रमुख खबरें

Sambhal Police ने Barawafat जुलूस से पहले निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी

Katarniaghat में बह रहे 5 Elephants को वन और सिंचाई विभाग ने बचाया

Saman Bird Sanctuary के पास विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं, UP Cabinet ने दी मंजूरी

Dumka में रसोइये की मौत पर BJP MLA देवेंद्र कुंवर समेत नौ पर FIR दर्ज