केजरीवाल का तंज, LG साहिब रोज़ मुझे जितना डाँटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डाँटतीं

By अंकित सिंह | Oct 06, 2022

दिल्ली में उपराज्यपाल और आम आदमी पार्टी की सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप के दौर लगातार देखने को मिलता रहता है। दिल्ली में वीके सक्सेना जब से नए उप राज्यपाल बने हैं, केजरीवाल सरकार से उनके रिश्ते काफी सहज नहीं है। पिछले दिनों कथित शराब घोटाले की जांच को लेकर उपराज्यपाल ने सीबीआई को पत्र लिख दिया था। अब बिजली सब्सिडी में हुए कथित घोटाले पर भी जांच हो रही है। इसके अलावा गांधी जयंती पर राजघाट के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के लिए उन्होंने अरविंद केजरीवाल को एक पत्र भी लिख दिया था। इन सब को लेकर अरविंद केजरीवाल की ओर से लगातार एलजी पर पलटवार किया जा रहा है। वहीं, अब अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट किया है। 

इसे भी पढ़ें: AAP सरकार बनने पर 1 मार्च से सबके बिल 0 आने लगेंगे, केजरीवाल बोले- अब गुजरात में परिवर्तन आकर रहेगा

भाजपा पर हमला

गुजरात चुनाव की तैयारियों में जुटे केजरीवाल भाजपा पर लगातार हमलावार हैं। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि खबर है कि गुजरात के हर ज़िले में बीजेपी एक एक केंद्रीय मंत्री या किसी मुख्यमंत्री की ड्यूटी लगा रही है। बाप रे! इतना डर? ये डर आम आदमी पार्टी का नहीं है। ये डर गुजरात के लोगों का है जो बीजेपी से बहुत नाराज़ थे और अब तेज़ी से “आप” का दामन थाम रहे हैं। इससे पहले उन्होंने एक और ट्वीट में कहा था कि गुजरात को “आप” की फ्री बिजली गारंटी खूब पसंद आ रही है। इसलिए बीजेपी दिल्ली में फ्री बिजली रोकना चाहती है। दिल्ली के लोगों, भरोसा रखना। मैं आपकी फ्री बिजली किसी हालत में रुकने नहीं दूँगा। गुजरात के लोगों, आपको विश्वास दिलाता हूँ कि सरकार बनने पर 1 मार्च से आपकी भी बिजली फ्री होगी। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार