संजय सिंह पर ED की रेड पर केजरीवाल का मोदी सरकार पर तंज, बोले- यह हारते हुए आदमी की हताश कोशिशें

By अंकित सिंह | Oct 04, 2023

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित शराब घोटाले के सिलसिले में आप सांसद संजय सिंह के परिसरों पर ईडी की छापेमारी पर बुधवार को प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि सैकड़ों स्थानों पर पिछले घोटालों की तरह, इस छापेमारी से भी कुछ नहीं निकलेगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले एक साल से देख रहे हैं कि तथाकथित शराब घोटाले का शोर किया हुआ है लेकिन इनको एक भी पैसा नहीं मिला। करीब 1,000 से अधिक छापे मारे गए और कहीं से भी कोई रिकवरी नहीं हुई। कभी बोलते हैं कि क्लासरूम घोटाला हुआ, बसों की खरीद में घोटाला हुआ इन्होंने हर चीज़ में जांच करा ली। संजय सिंह के यहां भी कुछ नहीं मिलेगा। अगले साल चुनाव आ रहे हैं और इनको (भाजपा) लग रहा है कि यह हारने वाले हैं तो यह हारते हुए आदमी की हताश कोशिशें नज़र आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Punjab में AAP बनाम Congress के बीच बोले अरविंद केजरीवाल, हम I.N.D.I.A. गठबंधन के लिए प्रतिबद्ध

शराब नीति मामले में दायर आरोपपत्र में संजय सिंह का नाम था। तलाशी पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय सिंह के पिता ने कहा कि विभाग अपना काम कर रहा है, हम उनके साथ सहयोग करेंगे। मैं उस समय का इंतजार करूंगा जब उन्हें मंजूरी मिलेगी। इस बीच, पार्टी ने आरोप लगाया कि जांच एजेंसी संसद में अडानी मामले को उठाने के लिए सिंह को 'निशाना' बना रही है। शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुवेर्दी ने एक्स पर लिखा कि एनडीए में बीजेपी के एकमात्र आश्रित सहयोगी ईडी, आईटी, सीबीआई हैं। 

प्रमुख खबरें

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन

इन्फ्लुएंसर Faisal Shaikh उर्फ़ फ़ैसू ने मदीना में तान्या से शादी की, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; बताया सपना सच होने जैसा