केजरीवाल बताएं कि क्या दिल्ली में कोरोना तीसरे चरण में पहुंच रहा है: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर चिंता प्रकट करते हुए शुक्रवार को केजरीवाल सरकार से 10 सूत्री मांग की और सवाल किया कि क्या राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना तीसरे चरण में पहुंच रहा है। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय माकन ने देश में कोरोना वायरस की जांच की संख्या पर असंतोष प्रकट किया और कहा कि आबादी को देखते हुए जांच के मामले में भारत को दुनिया में सबसे ऊपर होना चाहिए। उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, आबादी के हिसाब से जांच हो। जांच के मामले में दुनिया में भारत सबसे ऊपर होना चाहिए, नीचे नहीं रहना चहिए। माकन ने दिल्ली की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा, दिल्ली में कोरोना के 1,640 मामले आए हैं। 135 मामले ऐसे हैं जिनके स्रोत के बारे में पता नहीं है। यह स्थिति बहुत चिंताजनक है। केजरीवाल जी को बताना चाहिए कि क्या दिल्ली में कोरोना तीसरे चरण में जा रहा है? उन्होंने कहा कि दिल्ली इकलौता राज्य है जहां 55 चिकित्साकर्मी संक्रमित हुए हैं। माकन ने दिल्ली में एक पिज्जा डिलीवरी बॉय के कोरोना से संक्रमित होने का हवाला देते हुए सरकार से मांग की कि जितने लोग भी लॉकडाउन से छूट के दायरे में आते हैं, उनके लिए मानक संचालन प्रक्रिया बनाई जानी चाहिए। यह बाध्यकारी हो। इसके लिए अधिसूचना जारी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, दिल्ली में बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार हैं। हमारी मांग है कि इन्हें शहरों के अंदर रोका जाना चाहिए। इन्हें सुविधा दी जाए। प्रवासी कामगारों और रेहड़ी-पटरी वालों तथा रिक्शा चालकों को 7,500 रुपये लॉकडाउन के दौरान हर महीने दिए जाने चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: प्लाज्मा तकनीक का चिकित्सीय परीक्षण तीन से चार दिन में शुरू किया जायेगा: केजरीवाल

प्रमुख खबरें

RCB की ओपनिंग जोड़ी पर फिर टिकी निगाहें, नेट्स में Phil Salt को बॉलिंग कराते दिखे Kohli

Cyprus में Chess Tournament पर बड़ा विवाद, FIDE के दावों के बीच Koneru Humpy ने नाम वापस लिया

Kylian Mbappe Injury: Real Madrid की मेडिकल टीम की बड़ी लापरवाही, गलत घुटने का होता रहा इलाज

हवाई सफर होगा और महंगा! IndiGo ने दी चेतावनी, बढ़ते Fuel Price से आपकी जेब पर पड़ेगा बोझ।