AAP कार्यकर्ताओं से बोले केजरीवाल, भाजपा हमें रोकने के लिए पूरी ताक़त लगाएगी, क़ुर्बानी के लिए रहना होगा तैयार

By अंकित सिंह | Nov 08, 2024

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश में समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम पिछले दो वर्षों में सबसे कठिन दौर से गुजरे हैं। हमें तोड़ने और खरीदने की बहुत कोशिशें की गईं लेकिन हम नहीं टूटे।' उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता और अधिक ताकत और जुनून के साथ एक परिवार बन गए हैं। अगले कुछ महीनों में, दिल्ली विधानसभा चुनाव में, ये लोग हमें दिल्ली विधानसभा चुनाव में हराने के लिए सब कुछ करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: हेमा मालिनी के गालों जैसे रोड बना देंगे... AAP विधायक के बयान पर भड़कीं स्वाति मालीवाल, केजरीवाल पर भी कसा तंज

एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि मैं अन्य दलों के नेताओं की तरह राजनीतिक नेता नहीं हूं। पिछले 10 वर्षों से मैंने लोगों के विकास के लिए काम किया है। मेरी शिक्षा देश के संस्थान से हुई है, इसलिए मुझे काम करना आता है। उन्होंने कहा कि जब वह दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में जेल में थे, तब उपराज्यपाल दिल्ली सरकार चला रहे थे तथा लोगों को पानी और बिजली के बढ़े हुए बिल मिल रहे थे। केजरीवाल ने कहा कि चिंता मत कीजिए। अब मैं बाहर हूं और फरवरी में जब आप सत्ता में आएगी तो आपके बिल माफ कर दिए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर