केजरीवाल ने खुद को बताया भगत सिंह का चेला तो भड़के गंभीर, कहा- शर्म भी शर्मिंदा हो जाएगा

By अंकित सिंह | Feb 18, 2022

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार जारी है। पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। इन सब के बीच आज एक ट्वीट के जरिए अरविंद केजरीवाल ने खुद को भगत सिंह का चेला बताया। हालांकि अरविंद केजरीवाल के इस ट्वीट के बाद सियासी पारा बढ़ गया है। पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार किया है। गंभीर ने साफ तौर पर आरोप लगाया कि केजरीवाल सिर्फ सत्ता के लिए भगत सिंह के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा था कि ये सारे भ्रष्टाचारी मुझे आतंकवादी बोल रहे हैं मैं दुनिया का पहला आतंकवादी हूँ जो लोगों के लिए स्कूल बनवाता है, अस्पताल बनवाता है, बिजली ठीक करता है। दुनिया का मैं पहला “स्वीट आतंकवादी” हूँ। अंग्रेज भगत सिंह से ख़ौफ़ खाते थे। इसलिए उन्हें आतंकवादी बोलते थे। मैं भगत सिंह का चेला हूँ। अरविंद केजरीवाल के इस ट्वीट के जवाब में गौतम गंभीर ने लिखा कि भगत सिंह ने अपने जिस्म के टुकड़े करवा लिए, लेकिन अपने मुल्क़ के टुकड़े नहीं होने दिए! सत्ता के लिए उनके नाम का सहारा लेना शर्म को भी शर्मिंदा करना है! दरअसल आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी को लेकर अरविंद केजरीवाल की ओर से शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया गया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी से डरकर सभी नेता एकजुट हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी सभी कह रहे हैं कि पिछले 10 साल से केजरीवाल देश के 2 टुकड़े करने की योजना बना रहा है। ये हो सकता है क्या ? 10 साल में 3 साल कांग्रेस सरकार थी, 7 साल से भाजपा सरकार है, इनकी सिक्योरिटी एजेंसी क्या कर रही थी, क्या ये लोग सो रहे थे।

प्रमुख खबरें

Pedicure at Home: घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, पैरों की खूबसूरती से सबको चौंका दें

Dhurandhar 2 का Box Office पर ऐसा क्रेज, टिकट के लिए तरसे Sunil Gavaskar, एक्टर से मांगी मदद

RCB का बड़ा एक्शन: Chinnaswamy Stadium की सुरक्षा पर 7 करोड़ खर्च, AI से होगी निगरानी

West Asia संकट के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, Petrol-Diesel का पूरा स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं